Advisory
डूंगरपुर जिले के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श
क्रमांकः मौसम साप्ताहिकी/2020/33 दिनांकः 2 जून, 2020
अवधिः 3 जून 2020 से 7 जून 2020
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगामी 5 दिनों में डूंगरपुर जिले में आसमान में हल्के से मध्यम बादल बादल छाये रहने एवं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। हवा की गति 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघण्टा के वेग से दक्षिणी से दक्षिणी पश्चिमी दिशा से चलने तथा अधिकतम तापमान 35 से 39 एवं न्यूनतम 25 से 27 डिग्री से. रहने के साथ वायु मंे आर्दता की मात्रा अधिकतम 69 से 82 प्रतिशत तक एवं न्यूनतम 29 से 45 प्रतिशत रहने की सम्भावना है।
दिनांक | वर्षा (मिलीमीटर) | अधिकतम तापमान (सेंटीग्रेट) | न्यूनतम तापमान (सेंटीग्रेट) | आर्दता अधिकतम (प्रतिशत) | आर्दता न्यूनतम (प्रतिशत) | हवा की गति (कि.मी प्रतिघंटा) | हवा की दिशा | बादल (ओक्टा) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
03-06-2020 | 11 | 39 | 27 | 69 | 32 | 8 | 180 | 2 |
04-06-2020 | 16 | 37 | 26 | 76 | 37 | 7 | 270 | 6 |
05-06-2020 | 7 | 35 | 25 | 82 | 29 | 20 | 230 | 5 |
06-06-2020 | 40 | 37 | 26 | 80 | 40 | 11 | 230 | 4 |
07-06-2020 | 4 | 37 | 25 | 80 | 45 | 13 | 230 | 3 |
अगले पाॅंच दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि
मुख्य फसल | कृषि परामर्श की जानकारी |
---|---|
सामान्य | कोरोना ;कोविड़.19द्ध के कारण किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए भारत सरकार द्वारा दिये गए दिशानिर्देर्शो और सलाह के अनुसार सभी कृषि कार्यों तथा तैयार सब्जियों की तुड़ाई के दौरान सावधानियां और सुरक्षा उपाय अपनाएं। सभी व्यक्ति मास्क का उपयोग करें और उचित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना सुनिश्चित करें तथा एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाये रखने पर विशेष ध्यान दें। |
टिडडी नियंत्रण | किसानो को सलाह दी जाती है कि आपके क्षैत्र में टिडडीयों का प्रकोप होने पर इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वेज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों को देवें एवं खड़ी फसलों तथा सब्जियों में नीम तेल के घोल का छिड़काव करें इससे उपचारित खेतों को टिड्डीयां कम नुकसान करती है जिस खेत या फसल पर टिड्डियों का आक्रमण हो रहा है वहाँ पर एक साथ इकट्ठा होकर टीन के डिब्बे, थालियों आदि बजाकर तेज आवाज (शोर) करें। शोर से टिड्डी दल आस-पास के खेतों पर आक्रमण नहीं कर पाएंगे।जिस खेत या फसल पर टिड्डियों का आक्रमण हो रहा है वहाँ पर ट्रेक्टर चालित स्प्रे मशीन द्वारा कृषक भाई सामूहिक रूप से क्लोरोपाइरिफास 20 ई सी / 2.5 मिली दवाई प्रति लीटर पानी में मिलाकर प्रभावित जगहों पर छिड़काव करें |
भिण्डी | भिण्डी मे फल छेदक कीट से बचाव हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट 5ःएस सी /1ग्राम प्रति 3 लीटर पानी की दर से सांयकाल मे छिड़काव करें।साथ ही तापमान को ध्यान में रखते हुए माईट, जैसिड और होपर की निरंतर निगरानी करते रहें। |
कपास | कपास की बुवाई इस सप्ताह कर सकते है। बीज किसी प्रमाणित स्रोत से ही खरीदें। अच्छे अंकुरण के लिए खेत में पर्याप्त नमी होनी आवश्यक है। |
डॉ. सी॰ एम॰ बलाई
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी
डॉ. बी.एल॰ र®त
वैज्ञानिक (पौध सरंक्षण)
डॉ. जी.पी. नार®लिया
विषय विशेषज्ञ (कृषि-मौसम विज्ञान)
डूंगरपुर जिले के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श
क्रमांकः मौसम साप्ताहिकी/2020/32 दिनांकः 29 मई, 2020
अवधिः 30 मई 2020 से 3 जून 2020
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगामी 5 दिनों में डूंगरपुर जिले में आसमान में हल्के से मध्यम बादल बादल छाये रहने एवं हल्की वर्षा की संभावना है। हवा की गति 12 से 21 किलोमीटर प्रतिघण्टा के वेग से दक्षिणी पश्चिमी दिशा से चलने तथा अधिकतम तापमान 39 से 41 एवं न्यूनतम 27 से 29 डिग्री से. रहने के साथ वायु मंे आर्दता की मात्रा अधिकतम 66 से 79 प्रतिशत तक एवं न्यूनतम 27 से 35 प्रतिशत रहने की सम्भावना है।
दिनांक | वर्षा (मिलीमीटर) | अधिकतम तापमान (सेंटीग्रेट) | न्यूनतम तापमान (सेंटीग्रेट) | आर्दता अधिकतम (प्रतिशत) | आर्दता न्यूनतम (प्रतिशत) | हवा की गति (कि.मी प्रतिघंटा) | हवा की दिशा | बादल (ओक्टा) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
30-05-2020 | 0 | 40 | 29 | 79 | 28 | 21 | 230 | 0 |
31-05-2020 | 1 | 39 | 29 | 77 | 32 | 18 | 250 | 4 |
01-06-2020 | 0 | 41 | 29 | 71 | 27 | 18 | 250 | 3 |
02-06-2020 | 4 | 41 | 29 | 66 | 31 | 17 | 250 | 5 |
03-06-2020 | 7 | 40 | 27 | 77 | 35 | 12 | 200 | 7 |
अगले पाॅंच दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि
मुख्य फसल | कृषि परामर्श की जानकारी |
---|---|
सामान्य | कोविड-19 के कारण लॉकडाउन अवधि के दौरान किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए दिये गए दिशानिर्देर्शोऔर सलाह के अनुसार सभी कृषि गतिविधियों के दौरान सावधानियां और सुरक्षा उपायअपनाएं।सभी व्यक्ति मास्क का उपयोग करें और उचित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना सुनिश्चित करें। कृषि गतिविधियों के दौरान 2 गज की सुरक्षित दूरी बनाए रखें। |
ग्रीष्मकालीन जुताई | तापमान में लगातार बढोतरी के कारण यह समय गहरी जुताई करने के लिए उपयुक्त है ताकि सूर्य की तेज धूप से गर्म होने के कारण इसमें छिपे किडों के अण्ड़े तथा घास के बीज नष्ट हो जायेंगे। |
मिट्टी की जांच | किसानो को सलाह दी जाती है की वे मृदा परीक्षण के लिए30 सेंटीमीटर गहराई तक मिट्टी का नमूना इकट्ठा कर केवीके या प्रमाणित एजेंसी से मृदा परीक्षण करवाएँ। |
भिण्डी | भिण्डी मे को फल छेदक कीट से बचाव हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट 5ः ैब् / 1ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से सांयकाल मे छिड़काव करें। |
टिडडी नियंत्रण | किसानो को सलाह दी जाती है कि आपके क्षैत्र में टिडडीयों का प्रकोप होने पर इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वेज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों को देवें एवं टिडडीयों को खेतों में बैठने से रोकने के लिए थालियां, ढोल, नगाड़़े, लाउडस्पीकर या दूसरी चीजों के माध्यम से जोर-जोर सें आवाज या शोर उत्पन्न करें। टिडडीयों के नियंत्रण हेतु निम्न अनुशंषित कीटनाशीयो में से कोई एक का प्रयोग करें-मैलाथियान 50ः ईसी / 1850 मि.ली./हे. या बैन्डियोकार्ब 80ः डब्ल्यू. पी / 125ग्राम/ह.े या क्लोरोपायरीफॉस 20ः ईसी / 1200 मिली/ह.ेया डेल्टामेथ्रिन 2.8ः ईसी / 625 मिली/ह.े |
पशु | दुधारू पशुओं और मुर्गीयो की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करे। पशुओं को खुरपका-मुहपका से बचाव के लिए टीका लगवाये। |
डॉ. सी॰ एम॰ बलाई
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी
डॉ. बी.एल॰ र®त
वैज्ञानिक (पौध सरंक्षण)
डॉ. जी.पी. नार®लिया
विषय विशेषज्ञ (कृषि-मौसम विज्ञान)